RegionalTop News

मध्य प्रदेश सरकार ने धान किसानों के खातों में ट्रांसफर की 12 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत मिली है। राज्य सरकार ने खरीफ सीजन के धान किसानों के लिए आंशिक राहत की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक, इस साल प्रदेश में धान का बंपर उत्पादन हुआ, जिससे रिकार्ड खरीदारी हुई। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि इस साल 51.74 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान उपार्जित किया गया है।

खरीफ सीजन में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2369 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया था, जो पिछले साल की तुलना में 69 रुपए अधिक है। MSP में इस वृद्धि से किसानों को विशेष लाभ हुआ है।

राज्य सरकार अब धान किसानों के खातों में कुल 12 हजार करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर कर रही है, जिसमें अधिकांश भुगतान पहले ही किया जा चुका है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि किसानों को यह राशि उनके बैंक खातों में तकनीक आधारित भुगतान प्रणाली के माध्यम से सीधे भेजी जा रही है।

खरीफ सत्र में कुल 8 लाख 59 हजार 822 धान उत्पादक किसानों का पंजीकरण किया गया था, जिनमें से 7 लाख 89 हजार 757 किसानों ने स्लॉट बुक कर धान उपार्जन प्रक्रिया में हिस्सा लिया। इस सीजन में उपार्जित धान के आधार पर MSP के तहत कुल 12,259 करोड़ रुपए का भुगतान किया जाना था, जिसमें से करीब 11 हजार करोड़ रुपए किसानों के बैंक खातों में सीधे जमा किए जा चुके हैं। सरकार की इस पहल से किसानों को वित्तीय राहत मिली है और उन्हें उनकी उपज का सही मूल्य समय पर प्राप्त हो रहा है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH