NationalTop News

महाराष्ट्र के भाजपा संसाद धनंजय महाडिक ने दिया महिलाओं पर गलत बयान, बुरी तरह फसे नेता

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र भाजपा सांसद धनंजय महाडिक महिलाओं पर दिए बयान के बाद घिर गए हैं। उन्होंने शनिवार को एक सभा में कहा कि ‘लाड़की बहिन योजना’ योजना से 1500 रुपये लेने वाली महिलाएं कांग्रेस की रैली में जाएं तो उनकी फोटो खींचें। हम उनके पैसे बंद करेंगे। अब रविवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने बयान के लिए माफी मांगी है। इस बीच निर्वाचन आयोग ने भी महाडिक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

भारत सरकार देश के लोगों के लिए कई योजनाएं चलाती है। इनमें से कई योजनाएं महिलाओं के लिए भी हैं? भारत के अलग-अलग राज्यों की अलग-अलग सरकारों के पास भी लोगों के लिए कई योजनाएं हैं। इस साल एकनाथ शिंदे सरकार ने महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री लाड़की बहिन योजना शुरू की। इस योजना के तहत सरकार महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह देती है।

लाड़की बहिन योजना का उद्देश्य

महाराष्ट्र की लाड़की बहिन योजना 2024 में शुरू हुई थी। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता देना है और उनकी सामाजिक स्थिति को सुधारना है। इस योजना के तहत, सरकार महिलाओं को एक निश्चित रकम प्रदान करती है। योजना का मुख्य लक्ष्य महिलाओं की स्वतंत्रता और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH