नई दिल्ली | BMC चुनावों में महायुति को प्राप्त हुई प्रचंड और ऐतिहासिक जीत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि मुंबई की जागरूक जनता ने विकास, सुशासन और स्थिरता की राजनीति को चुना है। यह जनादेश केवल एक चुनावी विजय नहीं बल्कि राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे द्वारा भाषा के नाम पर फैलाए गए भ्रम, टकराव और अराजकता की राजनीति का सशक्त उत्तर है।
मुंबई की जनता ने यह संदेश दिया है कि वह विभाजन नहीं, विकास चाहती है, अराजकता नहीं बल्कि मजबूत और जवाबदेह प्रशासन चाहती है। महायुति को मिली भारी बहुमत वाली जीत इस विश्वास का प्रमाण है कि जनता राष्ट्रहित और महाराष्ट्र के समग्र विकास के साथ खड़ी है।
यह विजय माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी “विकसित भारत” के विज़न को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उसी विज़न को महाराष्ट्र में साकार करने के लिए माननीय उप-मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे जी एवं सांसद श्री श्रीकांत शिंदे जी के सशक्त नेतृत्व में शिवसेना (शिंदे) और NDA गठबंधन निरंतर मजबूती के साथ कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर डॉ वर्मा ने कहा कि शिवसेना -NDA गठबंधन का संकल्प है कि विकसित महाराष्ट्र-विकसित भारत के सपने को जमीनी स्तर पर उतारा जाए जहां नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं, पारदर्शी प्रशासन और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित हो।
इस ऐतिहासिक समर्थन के लिए हम मुंबई के सभी जागरूक मतदाताओं के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद प्रकट करते हैं। जनता का यह विश्वास हमारी जिम्मेदारी को और बढ़ाता है, जिसे हम पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।




