National

पुरी रथ यात्रा में भगदड़ से बड़ा हादसा : तीन श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल, अव्यवस्था पर उठे सवाल

पुरी| भगवान जगन्नाथ की विश्वप्रसिद्ध रथ यात्रा के दौरान ओडिशा के पुरी में रविवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। गुंडिचा मंदिर के सामने भारी भीड़ के बीच भगदड़ मच गई, जिसमें तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह-सुबह हजारों की संख्या में श्रद्धालु रथ के दर्शन के लिए उमड़ पड़े थे। इसी दौरान धक्का-मुक्की शुरू हो गई, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।

प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पुरी निवासी स्वाधीन कुमार पंडा ने बताया, “मैं रात 2-3 बजे तक मंदिर के पास मौजूद था। व्यवस्था पूरी तरह से अव्यवस्थित थी। VIP के लिए अलग रास्ता बना दिया गया था, जबकि आम श्रद्धालुओं को दूर से बाहर निकलने को कहा गया। इससे भीड़ बेकाबू हो गई। कई अनधिकृत पास वाले वाहन भी मंदिर तक पहुंच गए, जिससे अफरातफरी और बढ़ गई।”

निकास द्वार बना हादसे की वजह

एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि प्रशासन भीड़ नियंत्रण में पूरी तरह असफल रहा। निकास द्वार की उचित व्यवस्था नहीं थी। लोग एक ही जगह से प्रवेश और निकास कर रहे थे। हादसे की सबसे बड़ी वजह यही रही। दुखद यह है कि तीन लोगों की मौत हो गई, लेकिन प्रशासन ने पहले इसे छुपाने की कोशिश की।

कोई पुलिस या प्रशासनिक मौजूदगी नहीं

हादसे के समय मौजूद लोगों का कहना है कि रात के समय और सुबह तड़के पुलिस या प्रशासन का कोई प्रतिनिधि मौके पर मौजूद नहीं था, जिससे हालात बिगड़ते चले गए

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH