Top NewsUttar Pradesh

बागपत में बड़ा हादसा, भगवान आदिनाथ के निर्वाण महोत्सव पर ढहा मंच, 7 की मौत, 70 घायल

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर बड़ा हादसा हो गया है। यहां मानस्तम्भ परिसर में लकड़ी से बना मचान ढह गया। इस कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसके नीचे दब गए। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, मचान ढहने के कारण अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 70 से अधिक श्रद्धालु घायल हैं। इस हादसे के कारण मौके पर भगदड़ की भी खबर सामने आई है।

पुलिस ने बताया, घायलों को बड़ौत सीएचसी और कुछ को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया है। बागपत जिला अस्पताल अलर्ट कर दिया गया है। चिकित्सक ओर पुलिस जिला अस्पताल में एमरजेंसी के लिए तैयार है। एसपी ओर दो थानों की फोर्स घटना स्थल पर मौजूद है।

बागपत DM अस्मिता लाल ने बताया कि घटना में लगभग 40 लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी। सभी को अस्पताल पहुंचा दिया गया। 20 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है। 5 लोगों की मृत्यु हुई है। कुछ घायलों की हालत गंभीर है।

जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम का आयोजन बड़ौत के जैन कॉलेज फील्ड में किया गया था। कार्यक्रम के दौरान मानस्तंभ परिसर में लकड़ी का एक ढांचा अचानक ढह गया। मलबे में 50 से अधिक श्रद्धालु दब गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ जैसे हालात हो गए।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH