Entertainment

मलाइका अरोड़ा के पिता की तबियत खराब, अस्पताल में भर्ती

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा की तबियत खराब हो गई है। इस समय वो मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हैं। बीते दिन मलाइका मुंबई स्थित एक अस्पताल के बाहर स्पॉट हुईं। इस दौरान वह अपनी मां जोयेस पॉलीक्रैप को संभालती नजर आईं। जो वीडियो सामने आया है उसमें मलाइका और उनकी मां काफी परेशान नजर आ रही हैं।

आपको बता दें कि वीडियो में अदाकारा मलाइका अरोड़ा अपनी मां जोयेस पॉलीक्रैप का हाथ थामें चलती हुई नजर आ रही हैं। दोनों अस्पताल के बाहर काफी थकी हुई दिख रही हैं। इस वीडियो को सेलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर किया है। मलाइका का अपनी मां को संभालते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

गौरतलब है कि अदाकारा मलाइका अरोड़ा के माता-पिता भी कई साल पहले ही तलाक ले चुके हैं। मलाइका ने अपने तलाके बाद एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि जब वह 11 साल की थीं उस समय उनके माता पिता अलग हो गए थे। उनका तलाक हो गया था। अदाकारा ने बताया कि उनकी बहन अमृता अरोड़ा उस वक्त महज 6 साल की थीं। इसलिए उनका बचपन काफी मुश्किलों में बीता है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH