मार्केट कमेटी चेयरमैन ललित मोहन पोपली ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से चंडीगढ़ में मुलाकात की और रानियां हलके के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। इस प्रतिनिधिमंडल में सीएम विंडो एमिनेंट पिंचू कालड़ा और पैक्स डायरेक्टर राजकुमार मेहता भी शामिल थे।
इस अवसर पर ललित मोहन पोपली ने मुख्यमंत्री को अपनी बेटी के विवाह में शामिल होने और रानियां हलके में आने का निमंत्रण भी दिया। उन्होंने बताया कि रानियां हलके की मुख्य मांगों पर मुख्यमंत्री से विस्तार से चर्चा हुई और अधूरी मांगों को शीघ्र पूरा करने का मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विकास कार्यों के लिए सरकार के पास पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस बजट के माध्यम से हरियाणा को विकास के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा और राज्य को आत्मनिर्भर, हरित तथा समावेशी अर्थव्यवस्था की दिशा में मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया जाएगा।




