लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है। मायावती की गैर मौजूदगी में अब आकाश आनंद ही बसपा की कमान संभालेंगे। इसी के साथ मायावती ने अपनी राजनीतिक विरासत भी आकाश को सौंप दी।
मायावती ने अभी कुछ महीने पहले ही आकाश आनंद को बसपा का राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर बनाया था। आकाश को बसपा ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में हुए चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी थी। आकाश आनंद ने मध्य प्रदेश और राजस्थान में कई चुनावी रैलियां भी की थी
=>
=>
loading...




