Uttar Pradeshलखनऊ

नेशनल पी जी कालेज के भूगोल विभाग के छात्रों द्वारा आयोजित किया गया ‘मिलेट्स फीस्ट’

लखनऊ। ‘अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के उपलक्ष्य पर नेशनल पी० जी० कालेज, लखनऊ के भूगोल विभाग के छात्रों द्वारा “मिलेट्स फीस्ट” आयोजित किया गया, जिसके अन्तर्गत छात्रों ने मोटे अनाज के व्यन्जनों एवं खाद्य पदार्थो की प्रस्तुति की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो0 देवेन्द्र कुमार सिंह थे। हिन्दी विभाग के अध्यक्ष डॉ० रामकृष्ण, अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष डॉ० राकेश जैन, भूगोल विभाग के अध्यक्ष डॉ0 पी0 के0 सिंह, डॉ० अमित गुप्ता, डॉ० ऋतु जैन, डॉ० अभिषेक सिंह एवं छात्र/छात्रायें उपस्थित थे। छात्र/छात्राओं के अथक प्रयास एवं मोटे अनाजों के उपयोगिता एवं विशेषताओं के बारे में नवाचार को सभी ने सराहते हुए सभी स्टालों को निरीक्षण किया।

प्राचार्य प्रो० देवेन्द्र सिंह ने सभी स्टालों का निरीक्षण करते हुए छात्र / छात्राओं को प्रेरित करते हुए बताया कि मोटे अनाज जैसे कोदो, बाजरा, जौं, ज्वार आदि का दैनिक नाश्ते एवं भोजन करने से स्वास्थ्य हमेशा सही रहता है। अतः बच्चे फास्ट फूड के स्थान पर मोटे अनाज से बने विस्कुट, पराठे, लड्डू, सत्तू का शरवत, ढेकुवा आदि का प्रयोग करना चाहिए। छात्र / छात्राओं द्वारा लगाये गये मिलेट्स फीस्ट में मोटे अनाज से बनी सामग्रियों के 15 स्टाल लगायें जिसमें लगभग रू0 23985/- की बिक्री हुई। भूगोल विभाग के लगभग 100 छात्र/छात्राओं ने भाग लिया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH