लखनऊः मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू इन दिनों कई वजहों से सुर्खियों में हैं। पहले हरनाज हिजाब विवाद पर अपनी राय देकर सुर्खियों में आईं। इसके बाद उन्हें लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक करते हुए देखा गया। जहां वो अपने बढ़ते वजन को लेकर ट्रोल हो गईं। खैर, दुनिया चाहे कुछ बोले पर हरनाज ट्रोल करने वालों को बखूबी चुप कराना जानती हैं। जैसे उन्होंने अभी हिजाब विवाद पर करा दिया है।

हिजाब विवाद पर हरनाज का बयान
कुछ वक्त पहले ही मिस यूनिवर्स हरनाज संधू से हिजाब विवाद पर उनकी राय मांगी गई थी। जिस पर बात करते हुए हरनाज ने कहा था कि ‘लड़कियों को उनकी मंजिलों तक पहुंचने दिया जाए. उन्हें आसमान में उड़ने दिया जाए. उनके परों को काटा ना जाए।’ हरनाज ने बस इतना कहा ही था और उनके स्टेटमेंट को लेकर कंट्रोवर्सी होने लगी।

हिजाब बयान पर खुद को चारों ओर से घिरता देख हरनाज ने एक बार फिर अपने बयान को क्लीयर किया है। हरनाज का कहना है कि ‘देश का युवा होने के नाते… मैंने Public administration में मास्टर्स किया है… दुनियाभर में जो भी हो रहा है, उस पर अपना नजरिया होना जरूरी है।’ आगे हरनाज कहती हैं कि ‘मैंने सिर्फ अपना नजरिया बताया है। अगर लड़कियां हिजाब पहन रही हैं, तो ये उनकी पसंद है। वहीं अगर पितृसत्तात्मक व्यवस्था (Patriarchy System) उन पर हावी होने की कोशिश कर रही है, तो उन्हें खुद आगे आकर बोलना पड़ेगा। जब वो खुद का समर्थन नहीं करतीं, मैं उन्हें कैसे सपोर्ट कर सकती हूं। ये उनकी पसंद है, उन्हें उनकी मर्जी के मुताबिक जीने दिया जाये।’




