NationalTop News

मोदी सरकार के 11 साल पूरे, बीजेपी शासित राज्यों के सीएम आज करेंगे प्रेस कांफ्रेस

नई दिल्ली। मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर बीजेपी शासित राज्यों के सीएम आज प्रेस कांफ्रेस करेंगे। बीजेपी शासित राज्यों के सभी सीएम आज मोदी सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह पौने 11 बजे लखनऊ के राज्य बीजेपी मुख्यालय में संवाददाओं के साथ संवाद करेंगे।

वहीं, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा और दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता भी आज प्रेस कांफ्रेस करेंगी।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी सोमवार को मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनवाते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद देश के पॉलिटिकल कल्चर बदल दिया, राजनीति की दिशा को बदल दिया। पहले सरकार घोषणाएं करती थी, जो कभी पूरी नहीं होती थी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH