NationalTop Newsमुख्य समाचार

देश में लगातार चौथे दिन आए कोरोना के 20 हजार से ज्यादा मामले, 54 की मौत

नई दिल्ली। देश में लगातातर चौथे आज भी कोरोना के 20 हजार से ज्यादा नए केस सामने आने के बाद सरकार के माथे पर चिंता की लकीरे आ गई हैं। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 20,408 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 54 लोगों की मौत हुई। इससे पहले शुक्रवार को देश में कोरोना वायरस के 20,409 नए मामले दर्ज किए गए थे जबकि 32 लोगों की मौत हुई। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की संख्या 1 कम है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 20,408 नए केस सामने आए हैं जबकि 54 लोगों की मौत हुई है। वहीं 20,958 मरीज ठीक हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 1 लाख 43 हजार 384 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 604 एक्टिव केस कम हुए हैं।

इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,40,00,138 हो गई है। इनमें से 5,26,312 मरीजों की मौत हुई है। जबकि महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 4,33,30,442 हो गई है। देश में कोरोना रिकवरी रेट 98.48 प्रतिशत है। जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 5.05 % हो गई है। कोरोना टेस्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 4,04,399 टेस्ट किए गए हैं। अब तक देश में लगभग 87.48 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH