Entertainment

मां ने हार्मोनल इंजेक्शन लगवाकर इस एक्ट्रेस को किया था जवान, फिर भी फिल्मों में हुई फ्लॉप

मुंबई। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत करने हंसिका मोटवानी आज अपना 31 वां जन्मदिन मना रहीं हैं। हंसिका टीवी शो ‘शाका लाका बूम बूम’ के जरिए घर-घर में पहचानी जाने लगी थीं। हालांकि इसके बाद वो परदे से जैसे गायब हो गईं।

काफी वक्त तक हंसिका मोटवानी लाइमलाइट से दूर रहीं और फिर उन्होंने अचानक लीड रोल में वापसी की। हालांकि काफी कम वक्त में ही हंसिका में काफी बदलाव आ गया था। लोग जिस हंसिका को जानते थे वो दिखने में चुलबुली और चेहरा बच्चों जैसा था, लेकिन बाद में जब हंसिका जब कैमरे में वापस आईं तो एकदम बदल गई थीं। अमूमन इतने कम समय में शरीर में इतना बदलाव आना संभव नहीं था। इस पर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हुई थी। बाद में जब लोगों को इसकी वजह पता चली तो सभी हैरान रह गए।

महज 16 साल की उम्र में हंसिका मोटवानी के इतना मैच्योर दिखने की वजह थी उनकी मां द्वारा उन्हें दिलवाए गए हॉर्मोनल इंजेक्शन्स। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हंसिका की मां उनके करियर को लेकर बहुत ज्यादा सीरियस थीं और उन्होंने अपनी बेटी को हॉर्मोन्स के इंजेक्शन लगवाए ताकि वह हिमेश रेशमिया की फिल्म ‘आपका सुरूर’ के जरिए बतौर लीड एक्ट्रेस वापसी कर सकें।

हालांकि हंसिका मोटवानी को एक कामयाब स्टार बनाने के लिए उनकी मां का इतनी मशक्कत करना भी किसी काम नहीं आया क्योंकि वह फिल्मों में वो मैजिक नहीं दिखा सकीं जिसकी किसी भी एक्ट्रेस सपना देखती है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH