लखनऊ। बाहुबली मुख्तार अंसारी की शत्रु संपत्ति हथियाने के मामले में लखनऊ की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी हुई। जिरह के बाद अब अगली सुनवाई की तारीख 8 अप्रैल मुक़र्रर की गई है। मुख्तार को अब वापस बांदा जेल ले जाया जा रहा है।
इससे पहले आज सुबह मुख्तार अंसारी की सुरक्षा में चल रहा वज्र वाहन अचानक खराब हो गया। वज्र वाहन में चल रहे स्टाफ ने पुलिस के आला अधिकारियों को सूचना दी। लोकल पुलिस ने गाड़ी के मैकेनिक को बुलाया। जिसके बाद मैकेनिक ने वाहन को धक्का देककर किसी तरह रवाना किया। बता दें कि मुख्तार अंसारी को एंबुलेंस से लखनऊ लाया गया था। एंबुलेंस मुख्तार अंसारी के साथ फार्मेसिस्ट, डॉक्टर और पुलिसकर्मी बैठे हैं।
इससे पहले रविवार रात 12 बजे से बांदा जेल में अचानक हलचल बढ़ गई थी। रात को पहले एंबुलेंस और फिर खुद DM-SP जेल पहुंचे थे। बता दें कि अब्बास अंसारी ने पिता मुख्तार अंसारी की सुरक्षा को लेकर रात भर ट्वीट किया है। इस दौरान उन्होंने कई वीडियो पोस्ट की हैं जिसमें प्रशासन के ऊपर आरोप लगाए हैं।




