Top NewsUttar Pradesh

नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस छोड़ी, सपा में फिर से लौटे यूपी के कद्दावर नेता

अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सरगर्मी अभी से तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी में आज यूपी के कई बड़े नेता शामिल हुए हैं। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।

इसके अलावा अपना दल (सोनेलाल) के पूर्व विधायक राजकुमार पाल, अनीस अहमद उर्फ फूल बाबू, पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा और डॉक्टर दानिश खान (AIMIM, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी) भी सपा में शामिल हुए हैं। नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने 24 जनवरी को कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। वे यूपी के कद्दावर मुस्लिम नेताओं में गिने जाते हैं और कांग्रेस में प्रांतीय अध्यक्ष रह चुके हैं।

सिद्दीकी ने कांग्रेस छोड़ने का कारण एयरपोर्ट पर हुई घटना बताया। राहुल गांधी जब हाल ही में लखनऊ में रायबरेली जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे, तो नसीमुद्दीन को उनका स्वागत करने की अनुमति नहीं मिली और उन्हें एयरपोर्ट से वापस लौटना पड़ा। इस घटना से नाराज होकर उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।

दिलचस्प बात यह है कि नसीमुद्दीन मायावती की सरकार में चार बार मंत्री रह चुके हैं और बसपा में कासीराम के समय से सक्रिय रहे हैं। 2017 में मायावती ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया था, जिसके बाद 2018 में उन्होंने कांग्रेस जॉइन किया था। अनीस अहमद उर्फ फूल बाबू, जो पीलीभीत से तीन बार विधायक रह चुके हैं और मायावती सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं, उनके सपा में शामिल होने से पार्टी की ताकत और बढ़ गई है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH