नई दिल्ली। भारत में कोरोना के मामले लगातार घट रहे हैं। पिछले 24 घंटों की बात करें तो देश में 53,256 नए कोरोना के मामले आए हैं जबकि 1422 लोगों की मौत हो गई। पिछले 88 दिनों में आए कोरोना के ये सबसे कम मामले हैं।
इसी के साथ देश में कोरोना के कुल मामले 2,99,35,221 हो गए हैं। इसके साथ ही इस महामारी से कुल डिस्चार्ज 2,88,44,199, मरने वालों की संख्या 3,88,135 और सक्रिय मामले 7,02,887 बचे हुए हैं। भारत में शुरू हुए कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम के तहत कुल 28,00,36,898 लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 30,39,996 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR)की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, 20 जून 2021 तक कोरोना के लिए 39,24,07,782 नमूनों का परीक्षण किया गया। इनमें से कल यानी 20 जून को 13,88,699 नमूनों का परीक्षण किया गया।




