National

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में एनआईए की छापेमारी, आतंकी गतिविधियों को लेकर एक्शन

नई दिल्ली। टेरर फंडिंग और आतंकवादी गतिविधियों के अलग-अलग मामलों में एनआई ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के कठुआ और चंडीगढ़ में छापेमारी की है। एनआईए की ओर से ये छापेमारी कार्रवाई लगातार चल रही है. NIA ने शुक्रवार को भी जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में रेड मारी थी।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आतंक और नार्को गतिविधियों के खिलाफ अपने निरंतर अभियान में कठुआ में छापेमारी की। एनआईए की टीम तड़के ही कठुआ के वार्ड नंबर 9 में पहुंची और जांच कर रही है। आपको बता दें कि एक दिन पहले ही यानी कल एनआईए ने पांच जिले जम्मू, कुलगाम, अनंतनाग, पुलवामा और बारामूला में 14 स्थानों पर छापेमारी की थी।

वहीं, टेरर फंडिंग के मामले में ही एनआईए ने चंडीगढ़ में छापेमारी की है। यहां कुछ संदिग्ध लोगों के घरों की तलाशी ले रही है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले पाकिस्तान से आने वाले मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में पांच पुलिसकर्मियों सहित 17 लोगों को गिरफ्तार किया था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH