BusinessNationalTop News

निर्मला सीतारमण ने पेश किया आम बजट, टैक्स स्लैब में कोई छूट नहीं

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में चौथी बार आम बजट पेश किया। बजट 2022-23 में आम आदमी मायूसी हाथ लगी है। दरअसल, वित्त मंत्री ने इस बार के बजट में टैक्स स्लैब में कोई छूट नहीं दी गई है। इसके अलावा वित्त मंत्री ने नए बजट में कई घोषणाएं की हैं। आईए जानते हैं इस बार के आम बजट मुख्य बातें…

टैक्स स्लैब में नहीं हुआ कोई बदलाव

इस बार के बजट में लोग उम्मीद कर रहे थे कि उन्हें टैक्स स्लैब में कुछ रियायत मिलेगी। लेकिन वित्त मंत्री ने इनकम टैक्स को लेकर कोई छूट नहीं दी, जिससे मिडिल क्लास लोग में निराशा है।

डिजिटल करेंसी की घोषणा

अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने बताया कि आरबीआई बहुत जल्द डिजिटल आधारित डिजिटल मनी पेश करेगी। उन्होंने बताया कि इसे भारत का क्रिप्टोकरेंसी कहा जा सकता है। वित्त मंत्री ने कहा ब्लॉकचेन और दूसरी टेक्नोलॉजी की मदद से आरबीआई डिजिटल करेंसी जारी करेगा। इसके अलावा क्रिप्टोकरेंसी में पैसा लगाने वाले लोगों को इस बजट के बाद बड़ा झटका लगा है। वित्त मंत्री ने बताया कि अब निवेशकों को 30 फीसदी टैक्स देना पड़ेगा।

बजट 2022 की 22 प्रमुख घोषणाएं

  1. इस साल देश में 60 लाख नई नौकरियां उपलब्ध कराई जाएंगी।
  2. 37 लाख करोड़ रुपये की एमएसपी सीधे किसानों के खाते में भेजी जाएगी।
  3. डाकघरों में एटीएम सुविधा दी जाएगी, पोस्ट ऑफिस में डिजिटल सुविधाएं मिलेंगी।
  4. आईटीआर में गड़बड़ी सुधारने के लिए करदाताओं को 2 साल का समय दिया गया।
  5. पीएम गतिशक्ति परियाजोना को तीन सालों में आगे बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित।
  6. 80 लाख नए मकान बनाए जाएंगे, इस पर 48 हजार करोड़ खर्च किए जाएंगे।
  7. 400 नई पीढ़ी की वंदे भारत रेलें अगले तीन सालों में चलाई जाएंगी।
  8. साल 2022 में 5जी सेवा की शुरुआत होने की घोषणा की गई।
  9. गंगा किनारे 5 किलोमीटर के दायरे में जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा।
  10. रिजर्व बैंक (आरबीआई) इस साल अपनी डिजिटल करेंसी लॉन्च करेगी।
  11. 1486 अनुपयोगी क़ानूनों को खत्म किए जाने का एलान किया गया।
  12. प्राइवेट क्रिप्टोकरेंसी से होने वाली आय पर 30 फीसदी का टैक्स देना होगा।
  13. वित्त मंत्री ने कहा कि इस साल से चिप लगे ई-पासपोर्ट मुहैया होंगे।
  14. राज्य कर्मचारीएनपीएस में 14 फीसदी अंश दे सकेंगे।
  15. सेस की जगह नया कानून लाए जाने का एलान किया गया।
  16. पीपीपी मॉडल के जरिए रेलवे गुड्स सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा।
  17. कक्षा 1 से 12वीं तक की पढ़ाई क्षेत्रीय भाषा में होगी।
  18. रक्षा में अनुसंधान के लिए 25% बजट, उत्पादन का आयात कम करेंगे।
  19. वित्त मंत्री के अनुसार, 25 हजार किलोमीटर के हाइवे बनाए जाएंगे।
  20. सहकारी संस्थाओं का टैक्स घटाकर 15 फीसदी करने की घोषणा की गई।
  21. कॉरपोरेट टैक्स में बदलाव करते हुए इसे 18 फीसदी से घटाकर 15 फीसदी किया।
  22. बजट 2022 में एलान किया गया कि 2 लाख आंगनबाड़ी को अपग्रेड किया जाएगा।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH