RegionalTop News

आशा और ममता कार्यकर्ताओं की मानदेय राशि में बढ़ोतरी, नीतीश कुमार ने किया ऐलान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि नवंबर 2005 में सरकार बनने के बाद से राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में आशा और ममता कार्यकर्ताओं की भूमिका को उन्होंने सराहा।

मुख्यमंत्री ने कहा,

“ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं का योगदान अहम रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए उनके मानदेय में वृद्धि का निर्णय लिया गया है।नई घोषणा के अनुसार, आशा कार्यकर्ताओं को अब पहले की 1,000 रुपये की जगह 3,000 रुपये मासिक प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं ममता कार्यकर्ताओं को प्रति प्रसव 300 रुपये के स्थान पर अब 600 रुपये मिलेंगे।मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि इस फैसले से इन कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH