NationalTop News

देश में कोरोना के एक बार फिर 20 हजार से ज्यादा मामले, इतने लोगों ने गंवाई जान

नई दिल्ली। देश में आज एक बार फिर कोरोना के 20 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 20,279 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 36 लोगों की मौत हुई। इससे पहले शनिवार को देश में कोरोना वायरस के 21,411 नए मामले दर्ज किए गए थे जबकि 67 लोगों की मौत हुई। वहीं कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की संख्या में 1132 की कमी आई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 20,279 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 67 लोगों की मौत हुई। वहीं पिछले 24 घंटे में देशभर में 18,143 लोग ठीक हुए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 1 लाख 52 हजार 200 हो गई है। साथ ही देश में नए संक्रमित मरीजों की संख्या में कल के मुकाबले में आज 2100 की तेजी आई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी किए ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस समय भारत में कोरोना के कुल मामले 4,38,88,455 हैं। जबकि 4,32,10,522 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर ठीक हो चुके हैं। कोरोना की वजह से मौत का आंकड़ा 5,26,033 पहुंच गया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH