यरूशलम। इजरायल की उत्तरी सीमा पर स्थित मार्गलियॉट के पास एक बाग में लेबनान के हिजबुल्ला आतंकवादियों की ओर से दागी गई टैंक रोधी मिसाइल की चपेट में आने से सोमवार को केरल में कोल्लम के रहने वाले निबिन मैक्सवेल की मौत हो गई और बुश जोसेफ जॉर्ज और पॉल मेल्विन घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिसाइल सोमवार सुबह करीब 11 बजे उत्तरी इसराइल के गलीली क्षेत्र में एक बाग में गिरी थी।
इजरायल में स्थित भारतीय दूतावास ने एडवाजरी में लिखा कि मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए इजरायल में सभी भारतीय नागरिकों विशेष रूप से उत्तर और दक्षिण में बॉर्डर के एरिया में काम करने करने या आने वाले लोगों को देश के भीतर सुरक्षित क्षेत्रों में स्थानांतरित होने की सलाह दी जाती है।
दूतावास ने आगे कहा कि हम भारतीयों की सुरक्षा को लेकर इजरायल के अधिकारियों के संपर्क में हैं। आप इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर 97235226748 पर फोन और [email protected] पर किसी भी समय ईमेल कर सकते हैं। एंबेसी ने इसके अलावा भारतीयों से कहा कि एडवाजरी अपने स्थानीय नेटवर्क के जरिए फैलाएं।




