Top NewsUttar Pradesh

लखनऊ में एक लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, ज्वैलर्स लूट कांड में था वांछित

लखनऊ। योगी सरकार में अपराधियों की जैसे शामत आ गई है। शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद इनामी बदमाश राहुल सिंह को ढेर कर दिया।

राहुल सिंह पर अलीगंज ज्वैलर्स लूट कांड का आरोप था। उसने इस लूट के दौरान एक कर्मचारी की हत्या कर दी थी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, एक लाख रुपये के इनामी राहुल सिंह को शुक्रवार सुबह 4 बजे लखनऊ पुलिस ने हसनगंज इलाके में घेर लिया। इसके बाद दोनों से तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। अलीगंज थाना क्षेत्र के बंधा रोड पर हुई मुठभेड़ में राहुल सिंह घायल हो गया। उसे ट्रामा सेंटर में एडमिट कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।

बता दें कि पिछले साल अलीगंज में ज्वेलरी की दुकान में दिनदहाड़े लूट हुई थी जिसका मुख्य आरोपी राहुल सिंह था। राहुल के पास से ज्वेलरी शोरूम से लूट के जेवरात भी बरामद हुए हैं। इसके साथ ही पुलिस को उसके पास से पिस्टल और कई जिंदा कारतूस मिले हैं। फिलहाल राहुल सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH