Top NewsUttar Pradesh

सपा में केवल यादव चुनाव लड़ेगा, अति पिछड़ों की बात अखिलेश को बुरी लगती है: ओपी राजभर

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपने सहयोगी साथियों शिवपाल यादव और ओम प्रकाश राजभर को पत्र लिखकर नसीहत दे डाली है। सपा ने दोनों नेताओं को पत्र जारी करते हुए कहा कि अगर आपको लगता है, कहीं ज्यादा सम्मान मिलेगा तो वहां जाने के लिए आप स्वतन्त्र हैं। वहीं, इस पर अब सुहेलदेव भारतीय समाज प्रमुख ओपी राजभर ने अपनी प्रतिक्रिया भी दे दी है। ओम प्रकाश राजभर ने सपा के पत्र पर पलटवार करते हुए कहा कि उनका (अखिलेश यादव) तलाक आ गया है, हमने उनके तलाक को कबूल कर लिया है।

ओपी राजभर ने आज प्रेसवार्ता कर अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2024 में तो सब साफ हो जाएगा। राजभर ने कहा कि गठबंधन तोड़ने के लिए स्वागत। वो चाहते थे, हम उनके सुर में सुर मिलाएं। हम किसी के सुर में सुर नहीं मिलाते। ओपी राजभर ने कहा कि आजमगढ़ में चौहान को लड़ाने के लिए कहा था। उनके नवरत्न अपना बूथ नहीं जितवा सकते हैं, हमारी बातें उन्हें बुरी लगती थी। आजमगढ़ में हमारी बात नहीं मानी, हम यादव मुसलमान के विरोधी नहीं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के तलाक को मैं स्वीकार करता हूं। इस तलाक के पीछे मौलाना संदीप भदौरिया, अरविंद सिंह और नरेश उत्तम पटेल समेत अखिलेश के नौ रत्न हैं। ये वही लोग हैं जो अपना बूथ तक नहीं जिता सकते।

राजभर ने कहा कि हम किसी के गुलाम नहीं। अभी केवल 2 लेटर जारी हुए हैं आगे और भी होंगे। ओपी राजभर ने कहा कि सपा में केवल यादव चुनाव लड़ेगा। अति पिछड़ों की बात अखिलेश को बुरी लगी, दलितों, अति पिछड़ों की नहीं सुनी गई।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH