InternationalTop News

भारत की एयर स्ट्राइक पर आया पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज का बयान, कहा- हम इसका जवाब देंगे

नई दिल्ली। भारत ने आज यानी बुधवार की सुबह पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक कर पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है। भारतीय सेना ने पहलगाम के आतंकी हमले के 15 दिन बाद दहशतगर्दों को मुंहतोड़ जवाब दिया। भारत ने एक के बाद एक मिसाइल हमले कर पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। इससे पाकिस्तान में हाहाकार मच गया। पाकिस्तान के लोगों ने अपनी सरकार और एजेंसियों पर सुरक्षा को लेकर कई सवाल भी दागे। साथ ही सोशल मीडिया पर तबाही के मंजर की वीडियोज और फोटोज भी शेयर कीं।

शाहबाज शरीफ का आया बयान

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक्स पर दावा किया कि भारत ने पाकिस्तान के पांच स्थानों पर हमला किया है और पाकिस्तान इस हमले का जवाब देने का अधिकार रखता है और जोरदार जवाब दे रहा है। सुरक्षा कारणों से लाहौर एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

इंडियन आर्मी का ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च

22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने भारत के निहत्थे लोगों को उनका धर्म पूछकर 28 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। भारत ने इस चोट का मुंहतोड़ जवाब दिया है। इंडियन आर्मी ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया और पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर दिया। भारतीय सेना ने 7 मई बुधवार की देर रात करीब डेढ़ बजे पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमले की जानकारी दी। सेना ने इस अभियान का नाम ऑपरेशन सिंदूर रखा है।

ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में करीब 9 जगहों पर आतंकी ठिकानों मुरीदके, भावलपुर, मुजफ्फराबाद में दो निशाने, गुलपुर,भुमर, चकमरू, कोटली, सियालकोट के पास एक शिविर को निशाना बनाया है। भारतीय सेना ने ट्वीट कर लिखा, “इंसाफ हो गया। जय हिंद भारत अमर रहे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH