NationalTop News

जम्मू कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तानी सेना ने गुरुद्वारे पर किया हमला, 3 बेकसूर सिखों की मौत

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर गोलीबारी जारी है। बुधवार को भारतीय सेना ने पाकिस्तान में छिपे 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल से हमला किया था। इस हमले में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए, जिसमें आतंकवादी मसूद अजहर के परिवार के भी कई सदस्य और करीबी शामिल थे। इस दौरान भारतीय सेना ने कई मिसाइल दागे, जिसके बाद से पाकिस्तान में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद से भारत-पाकिस्तान सीमा पर पाकिस्तानी सेना द्वारा गोलीबारी और शेलिंग की जा रही है। ऐसे में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान को उसी भाषा में जवाब दिया जा रहा है।

मनजिंदर सिंह सिरसा ने पाकिस्तान पर साधा निशाना

इस बीच जम्मू कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तानी सेना ने गुरुद्वारे पर हमला किया है। इसे लेकर दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “मैं पाकिस्तान द्वारा गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पुंछ पर मिसाइलों से हमला करने की कड़ी निंदा करता हूं। पाकिस्तान इतना कायर है कि वह हमारे नागरिकों पर हमला कर रहा है। जब मैंने गुरुद्वारा के प्रमुख से बात की, तो उन्होंने कहा कि उनमें से हर कोई इस हमले का बदला लेने के लिए उत्सुक है। मैं पाकिस्तान के बदमाशों को बताना चाहता हूं कि मेरी भारत सरकार इस दुष्ट कृत्य का बदला लेगी।

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “जम्मू में सिविलियनों को, गुरुद्वारे को निशाना बनाया जा रहा है। ये कमीने लोग हैं। आज सुबह 7 बजे गुरुद्वारे पर हमला किया गया और बेकसूर सिखों को पाकिस्तानी सेना द्वारा मारा जा रहा है। मगर वहां 25 हजार सिख हैं जो डटकर पाकिस्तान के सामने खड़े हैं। जो बेकसूर लोग मारे गए हैं, प्रधानमंत्री इसका बदला जरूर लेंगे। ये वैसा ही है जैसा बेकसूर पर्यटकों को 22 अप्रैल को पहलगाम में मारा गया था। भारत के आर्मी और पाकिस्तान के आर्मी की कोई तुलना नहीं की जा सकती है।”

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH