नई दिल्ली। दिल्ली में भीषण कोहरे का असर फ्लाइट्स पर पड़ रहा है। इससे हवाई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे की वजह से ट्रेनें दिल्ली देरी से पहुंच रही हैं। वहीं, दिल्ली आने वाली कई फ्लाइट्स डाइवर्ट हो रही हैं और कई फ्लाइट्स देरी से उड़ान भर रही हैं। लोगो को कई कई घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। खाने के नाम पर उन्हें एक समोसा और कोल्ड ड्रिंक दी जा रही है।
यात्रियों का कहना है की उन्हें चेक इन कर के अंदर बुला लिया जा रहा लेकिन अंदर बैठने की भी जगह नहीं है। अगर उड़ने विलंबित है तो उन्हें पहले ही सूचित किया जाना चाहिए, जबकि उन्हें एयरपोर्ट पर ही 10 घंटे इंतजार करने के बाद उड़ान रद्द की जा रही है।
इतनी उड़ानें हुईं कोहरे का शिकार
जानकारी के अनुसार, सोमवार को कुल 147 उड़ान विलंब की चपेट में रही। आईजीआई एयरपोर्ट (IGI Airport Delhi) पर आगमन व यहां से प्रस्थान करने वाली घरेलू व अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानों पर इसका असर देखने को मिला। बीते दिनों में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तुलना में घरेलू उड़ानों पर ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान की बात करें तो कुल 27 उड़ानों में देरी हुई।
20 उड़ानों ने देरी से प्रस्थान (Departure) किया और सात उड़ानों का देरी से आगमन (Arrival) हुआ। रियाद, मिलान, फ्रेंकफर्ट, जेद्दाह, दुबई, ढाका आदि उड़ानों में विलंब देखने को मिला।
120 घरेलू उड़ानों में विलंब देखा गया। 65 उड़ानों ने देरी से प्रस्थान किया तो 55 उड़ानों का देरी से आईजीआई एयरपोर्ट पर आगमन हुआ। विलंब होने वाली उड़ानों में लेह, बिलासपुर, पटना, बागडोगरा, अहमदाबाद, वडोदरा की उड़ान शामिल हैं।
यहां के लिए उड़ानें रद्द
खराब मौसम व आपरेशन से जुड़े कारणों की वजह से कुल्लू व चंडीगढ़ की उड़ान रद्द हुई। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में कोई रद नहीं हुई।




