Entertainment

पठान ने 5 दिन में 547 करोड़ की कमाई कर मचाया धमाल, KGF-2 और बाहुबली-2 का रिकार्ड तोड़ा

मुंबई। फिल्म पठान ने 5 दिन में 547 करोड़ के पार कर बॉक्स ऑफिस धमाल मचा दिया है। पठान ने KGF-2 और बाहुबली-2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसी के साथ शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ने भारत और US में भी सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है।

ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, शाहरुख खान स्टारर स्पाई थ्रिलर फिल्म ने 30 जनवरी यानी 6वें दिन 55 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है, जो कि केवल हिंदी भाषा की है। हालांकि इसमें अगर अन्य भाषाओं को भी जोड़ दे तो यह आंकड़ा 60 करोड़ के पार जा सकता है। जबकि कुल कमाई की बात करें तो यह 300 करोड़ क्रॉस कर लेगा. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म 500 करोड़ के पार हो गई है।

ट्रेड एक्सपर्ट कोमल नाहटा के मुताबिक फिल्म पठान की सक्सेस के बाद बॉलीवुड की अपमकमिंग फिल्मों पर एक पॉजिटिव असर जरूर पड़ेगा। हालांकि कितना पड़ेगा, वो जब फिल्में रिलीज होंगी तभी पता चलेगा। हिंदी फिल्मों को लेकर जो निगेटिविटी थी, वो पठान की जबरदस्त कमाई से लगभग खत्म हो गई।

बता दें कि जीरो की रिलीज के चार साल बाद शाहरुख खान पठान में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में वह एक रॉ फील्ड एजेंट के रूप में नजर आ रहे हैं जबकि दीपिका एक आईएसआई एजेंट रुबीना का रोल निभाई रही हैं। वहीं जॉन अब्राहम फिल्म में एक्स रॉ एजेंट के रोल में दिख रहे हैं, जो आगे जाकर विलेन की भूमिका में दिख रहे हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH