SportsTop News

PCB का बड़ा खुलासा: भारत के खिलाफ T20 मैच का बहिष्कार सिर्फ बांग्लादेश समर्थन में था

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने भारत के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप मैच को बायकॉट करने की धमकी को लेकर बड़ा बयान दिया है। नकवी ने मंगलवार को कहा कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और ICC के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में केवल बांग्लादेश से जुड़ा मुद्दा ही उठाया गया और किसी अन्य विषय पर चर्चा नहीं हुई। पत्रकारों से बातचीत में नकवी ने कहा कि पाकिस्तान की शर्त थी कि बांग्लादेश के साथ हुए ‘अन्याय’ को सुधारा जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत के खिलाफ मैच को बायकॉट करने का कदम किसी राजनीतिक या व्यक्तिगत एजेंडे के तहत नहीं लिया गया था, बल्कि यह केवल बांग्लादेश का समर्थन करने के लिए था।

नकवी ने कहा कि बांग्लादेश की सभी मांगें मान ली गई हैं और अब पाकिस्तान सरकार ने फैसला बदलते हुए भारत के खिलाफ मैच खेलने पर सहमति दे दी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनका कोई निजी मकसद नहीं था और फैसला पूरी तरह बांग्लादेश से जुड़ा था।इस विवाद की शुरुआत तब हुई थी जब ICC की बोर्ड वोटिंग के बाद बांग्लादेश को T20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया गया और उसकी जगह स्कॉटलैंड को दिया गया। इसके बाद बांग्लादेश सरकार ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए टीम को भारत भेजने की अनुमति नहीं दी। BCCI द्वारा IPL से मुस्तफिजुर रहमान को हटाने के बाद मामला और सुर्खियों में आया।

PCB ने ICC पर ‘डबल स्टैंडर्ड’ का आरोप लगाते हुए कहा था कि बांग्लादेश के साथ निष्पक्ष व्यवहार नहीं हुआ। पाकिस्तान ने 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मुकाबले में हिस्सा न लेने का ऐलान किया था। इसके बाद PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी की ICC उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा से लाहौर में मुलाकात हुई, जिसके बाद यह सुनिश्चित किया गया कि बांग्लादेश पर कोई जुर्माना या बैन नहीं लगाया जाएगा और पाकिस्तान मैच में हिस्सा लेगा।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH