Entertainment

टीवी के इस फेमस एक्टर पर लगा रेप का आरोप, कई सेलेब्स उतरे समर्थन में

मुंबई। नागिन 3 फेम टेलीविजन एक्टर पर्ल वी पुरी को लेकर एक शर्मनाक खबर सामने आई है जिसके चलते मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पर्ल को मुंबई पुलिस ने नाबालिग से रेप के आरोप में पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत गिरफ्तार लिया है।

पर्ल की नागिन 3 की सह-कलाकार अनीता हसनंदानी उनके समर्थन में उतरी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके साथ एक तस्वीर साझा करते हुए। उन्होंने लिखा, “कुछ बेतुकी खबरों के बारे में पता चला, मैं पर्ल को जानती हूं! यह सच नहीं है, सब झूठ हैं। मुझे यकीन है कि सच्चाई जल्द ही सामने आ जाएगी।

बता दें कि अनीता हसनंदानी ने पर्ल वी पुरी के साथ सुपरनेचुरल ड्रामा नागिन के सीजन 3 में साथ काम किया है। 4 जून की देर रात पर्ल वी पुरी को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन पर एक नाबालिग और उसके परिजनों ने रेप का आरोप लगाया है। जिसके बाद एक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पर्ल वी पुरी फिलहाल पुलिस हिरासत में ही हैं। उनके खिलाफ POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई हुई है। हालांकि, इसके अलावा अभी तक कोई और जानकारी सामने नहीं आई है। उन्होंने बेपनाह प्यार, ब्रह्मराक्षस 2 और नागिन 3 जैसे कई सीरियल्स में नजर आ चुके हैं। उन्होंने 2013 में टीवी सीरियल ‘दिल की नजर से खूबसूरत’ के साथ उन्होंने डेब्यू किया था। हालांकि, लीड एक्टर के तौर पर उन्हें पहला ब्रेक ‘फिर भा ना माने बदतमीज दिल’ से मिला।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH