मुंबई। बॉलीवुड ऐक्ट्रेस स्वरा भास्कर आए दिन अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहती हैं। अब स्वरा भास्कर का एका और ट्वीट सामने आया है जिसमें उन्होंने फिर भारत देश को लेकर कुछ ऐसा लिख दिया है, जिसे पढ़कर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।
आपको बता दें कि बीते दिन स्वरा भास्कर ने कुछ फूलों की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में जो लिखा है वह किसी भी भारतीय के लिए सह पाना मुमकिन नहीं है। स्वरा ने अपने कैप्शन में कुछ ऐसा लिखा है जिसका अर्थ यह समझ आ रहा है कि भारत में रहना निराशा भरा है। इस पोस्ट के साथ स्वरा ने टूटा हुआ दिल भी बनाया है।
I’ve said this before.. to have a conscience and be living in #India today means to exist in a perennial state of despairing rage. 💔
Here look at some flowers.. pic.twitter.com/97BwdgWgJf— Swara Bhasker (@ReallySwara) April 3, 2023
अब इस ट्वीट के सामने आने के बाद एक बार फिर स्वरा लोगों के निशाने पर हैं । यूजर्स इस पोस्ट पर कमेंट करके अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, “आप सीरिया, ईरान, इराक, यमन या पाकिस्तान का टिकट बुक कर सकती हैं।” एक अन्य यूजर ने तो स्वरा को सीधे पाकिस्तान की नागरिकता लेने की सलाह दे दी है।




