BusinessNational

दिल्ली में 101.81 रुपये प्रति लीटर हुआ पेट्रोल, जानिए लखनऊ के दाम

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ना जारी हैं। तेल कंपनियों ने पिछले 10 दिनों में नौवीं बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि की।नई दिल्ली में कीमतों में फिर से 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

पंप की कीमतों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत अब 101.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.07 रुपये प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश: 116.72 रुपये और 100.94 रुपये प्रति लीटर कर दिए गए है। वहीँ लखनऊ में बुधवार को पेट्रोल के दाम अब 100.86 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। जबकि डीजल के दाम 92.42 रुपयेे प्रति लीटर हो चुके हैं।

22 मार्च तक, ईंधन की कीमतें नवंबर 2021 से स्थिर थीं, जब केंद्र ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: 5 रुपये और 10 रुपये प्रति लीटर की कमी की थी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH