NationalTop News

हल्दिया रैली में पीएम मोदी ने टीएमसी पर वार, बंगाल के लिए 6 गारंटियां दीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर के हल्दिया में एक चुनावी रैली को संबोधित किया और तृणमूल कांग्रेस सरकार तथा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राज्य के लोगों के लिए छह महत्वपूर्ण गारंटियां भी पेश की।

पीएम मोदी की 6 गारंटियां इस प्रकार हैं:

  1. भयमुक्त बंगाल
  2. सरकारी सिस्टम की जवाबदेही
  3. भ्रष्टाचार और अपराध की फाइलें खुलेंगी
  4. भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा जाएगा
  5. टीएमसी के गुंडे चुनाव के बाद नहीं बचेंगे
  6. 7वां वेतन आयोग लागू होगा

रैली में मोदी ने कहा कि हल्दिया कभी रोजगार का केंद्र था, लेकिन अब युवा अंडमान और ओडिशा जैसी जगहों की ओर पलायन कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार ने राज्य में घुसपैठ और मवेशियों की तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों को बढ़ावा दिया। पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि टीएमसी की राजनीति डर और भ्रष्टाचार पर आधारित है और उनका लक्ष्य बंगाल को विकास और भरोसे के रास्ते पर ले जाना है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और अपराध की फाइलें खोली जाएंगी और दोषियों को जेल भेजा जाएगा, जिससे राज्य में न्याय और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH