NationalTop News

गया में पीएम मोदी ने 13,000 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास, विपक्ष पर साधा निशाना

गया (बिहार)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गया में लगभग 13,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। ये परियोजनाएं बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शहरी विकास और जल आपूर्ति जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

भ्रष्टाचार विरोधी कानून का जिक्र

प्रधानमंत्री मोदी ने सभा में भ्रष्टाचार विरोधी कानून का उल्लेख करते हुए कहा कि एनडीए सरकार ऐसा कानून लेकर आई है जिसके दायरे में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्री भी आते हैं। उन्होंने कहा “अगर कोई मुख्यमंत्री, मंत्री या प्रधानमंत्री गिरफ्तार होता है तो उसे 30 दिन के भीतर जमानत लेनी होगी, अन्यथा 31वें दिन कुर्सी छोड़नी पड़ेगी। पहले ऐसा होता था कि बड़े नेता जेल में रहते हुए भी सत्ता का संचालन करते थे, फाइलों पर साइन होते थे और आदेश जारी किए जाते थे। अब यह संभव नहीं है।”

आरजेडी और ‘लालटेन राज’ पर हमला

प्रधानमंत्री ने कहा कि लालटेन राज में बिहार का हाल बेहद खराब था। “गया और आसपास का इलाका माओवादी हिंसा से जकड़ा था। अंधेरे और आतंक का ऐसा आलम था कि शाम के बाद लोगों का बाहर निकलना मुश्किल था। हजारों गांवों में बिजली के खंभे तक नहीं पहुंचते थे और पीढ़ियों को पलायन के लिए मजबूर किया गया।उन्होंने आगे कहा कि एनडीए की सरकार ने वर्षों में बिना भ्रष्टाचार का दाग लगे विकास का काम किया, जबकि कांग्रेस और आरजेडी के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर रहा।

कांग्रेस-आरजेडी पर सीधा आरोप

मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा— “चाहे कांग्रेस हो या आरजेडी, इनकी सरकारों ने जनता के पैसे को अपनी तिजोरी भरने का जरिया बनाया। परियोजनाएं लटकाकर घोटाले किए गए। बिहार की जनता को केवल वोट बैंक समझा गया। यहां तक कि कांग्रेस के एक मुख्यमंत्री ने मंच से कहा था कि वे बिहारियों को अपने राज्य में घुसने नहीं देंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि NDA सरकार जनता के विकास और सम्मान की लड़ाई लड़ रही है और विपक्ष के नफरती अभियान का जवाब दे रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH