National

आर्टिकल 370 हटने के बाद पहली बार श्रीनगर पहुंचे पीएम मोदी

श्रीनगर। पीएम नरेंद्र मोदी श्रीनगर एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद मोदी पहली बार कश्मीर के दौरे पर हैं। कुछ ही देर में वह बख्शी स्टेडियम में विशाल जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। पीएम केंद्र शासित प्रदेश को लगभग 5,000 करोड़ रुपए की सौगात देंगे, जिसका मकसद कृषि और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है। पीएम अपने दौरे के दौरान कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी अपने कश्मीर दौरे पर चैलेंज बेस्ड डेस्टिनेशन डेवलपमेंट (सीबीडीडी) योजना के तहत चयनित पर्यटन स्थलों की भी घोषणा करेंगे, साथ ही ‘देखो अपना देश पीपुल्स चॉइस टूरिस्ट डेस्टिनेशन पोल’ और ‘चलो इंडिया ग्लोबल डायस्पोरा’ अभियान भी लॉन्च करेंगे।

कश्मीर में पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर मजबूत सिक्योरिटी तैनात है। श्रीनगर में छोटी सड़कों को भी सील कर दिया गया है। 24 घंटे पहले से ही स्टेडियम के बाहर बैरिकेडिंग कर दी गई है। श्रीनगर में ड्रोन और क्वाडकॉप्टर की उड़ान पर अस्थायी तौर पर रोक है। पीएम मोदी आज बख्शी स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह 6400 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का अनावरण भी करेंगे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH