प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर मलेशिया पहुंचे। कुआलालंपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम स्वयं उनका स्वागत करने पहुंचे। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से मुलाकात की, एक-दूसरे का हालचाल जाना और इसके बाद प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम अपनी ही कार में पीएम मोदी को कार्यक्रम स्थल तक लेकर गए।
हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का पारंपरिक और भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर दोनों देशों के बीच मजबूत होते संबंधों की झलक साफ नजर आई। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “भारत–मलेशिया के जन-जन संबंधों का जश्न मनाते हुए! प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम और मैं कुआलालंपुर में आयोजित सामुदायिक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा भारत और मलेशिया के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती देने की दिशा में अहम माना जा रहा है।




