NationalTop News

पश्चिम बंगाल के बर्धमान में बोले पीएम मोदी- मैं मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ हूं

बर्धमान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बर्धमान में एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि शायद दुनिया में कोई इंसान कल्पना तक नहीं कर सकता है कि ईश्वर रूपी जनता जनार्दन इतने आशीर्वाद बरसाएं और लगातार बरसाएं। आप भी जानते हैं अगर पद-प्रतिष्ठा की लालसा हो पीएम पद की लालसा हो तो एक बार इंसान पीएम की शपथ ले ले फिर उसके जीवन में ऊंचाई को प्राप्त हो ही जाती है। इतिहास में नाम दर्ज हो ही जाता है। लोगों को लगता है कि मोदी जी 2 बार पीएम रहे दुनिया में इतना नाम हो गया, अरे कभी तो आराम करो। मैं मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ हूं। मैं खुद के लिए जीना नहीं चाहता हूं। मैं 140 करोड़ देशवासियों की सेवा करने के लिए निकला हूं।

इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि पीएम मोदी ने राहुल गांधी को लेकर कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि राहुल गांधी दो जगहों से चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि शहजादे वायनाड सीट हारने वाले हैं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि इन वोट के भूखे लोगों की पहले 2 चरणों में लुटिया डूब चुकी है। अब ये खुलेआम एक नया खेल लेकर आए हैं। अब ये कहते हैं कि मोदी के खिलाफ वोट जिहाद करो। पीएम मोदी ने कहा कि जिहाद क्या होता है, ये हमारे देश के लोग भली-भांति जानते हैं। हमारे देश में दशकों से ये वोट जिहाद का खेल पर्दे के पीछे चलता था, चुपचाप चलता था। पहली बार वो इतने हताश और निराश हो चुके हैं कि अब वोट जिहाद की अब सार्वजनिक घोषणा कर रहे हैं। इसीलिए, वोट जिहाद की इस अपील पर कांग्रेस का शाही परिवार, TMC का परिवार और Left का परिवार चुप है। यानी INDI अलायंस के सारे चट्टे-बट्टे वोट जिहाद से सहमत हैं।

पीएम मोदी ने रैली में कहा कि मैंने कहा था इनकी सबसे बड़ी नेता चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं करेंगी। वह डर के मारे भाग जाएंगी और वह भाग करके राजस्थान गईं और राज्य सभा में आईं। मैंने पहले ही बता दिया था कि शहजादे वायनाड में हारने वाले हैं और हार के डर से जैसे ही वायनाड में मतदान समाप्त होगा वह दूसरी सीट खोजने लग जाएंगे। उनके सारे चेले-चपाटे कह रहे थे कि अमेठी आएंगे, लेकिन अब अमेठी से भी इतना डर गए कि वहां से भागकर रायबरेली में रास्ता खोज रहे हैं। ये लोग घूम-घूमकर सबको कहते हैं डरो मत। मैं भी आज उनको कहता हूं, और बड़े जी भर के कहता हूं, अरे डरो मत, भागो मत।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH