RegionalTop News

31 मई को भोपाल का दौरा करेंगे पीएम मोदी, सीएम मोहन यादव ने अधिकारियों के साथ की बैठक

भोपाल। पीएम नरेंद्र मोदी 31 मई को भोपाल आएंगे। वे महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान महिला सशक्तिकरण पर एक कार्यक्रम होगा। पीएम मोदी इंदौर मेट्रो को वर्चुअली हरी झंडी भी दिखा सकते हैं। बीजेपी अहिल्याबाई की विरासत को लेकर 21 से 31 मई तक एक अभियान चलाएगी। इस अभियान में उनके जीवन और कार्यों को जनता तक पहुंचाया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को भोपाल आ रहे हैं। वे महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित होगा। इसमें केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को दिखाया जाएगा। यह भी दिखाया जाएगा कि इन योजनाओं से महिलाओं के जीवन में क्या बदलाव आए हैं।

पीएम मोदी इंदौर मेट्रो को वर्चुअली हरी झंडी दिखा सकते हैं। अभी मेट्रो गांधी नगर से स्टेशन नंबर 3 के बीच चलाई जाएगी। हालांकि, इंदौर में मेट्रो कब से आम लोगों के लिए चलेगी, यह तय नहीं है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH