Top NewsUttar Pradesh

माफिया ब्रदर्स अतीक-अशरफ के शूटर्स को लेकर कोर्ट पहुंची पुलिस, मांगेगी तीनों का रिमांड

shooters of Mafia brothers Atiq-Ashraf

प्रयागराज। प्रयागराज पुलिस माफिया अतीक और अशरफ की हत्या करने वाले तीनों शूटरों को लेकर सीजीएम कोर्ट लेकर पहुंच गई है। माफिया अतीक और अशरफ की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या करने वाले शूटर लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्य को पेशी के लिए सीजेएम कोर्ट लाया गया है।

मंगलवार को हत्याकांड की जांच के लिए गठित एसआईटी टीम ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) दिनेश कुमार गौतम की कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों को तलब करने की मांग की थी। पुलिस तीनों को रिमांड में लेने की कोशिश करेगी।

सीजेएम ने पुलिस को आदेश दिया है कि आरोपियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में पेश किया जाए। कस्टडी में ही अतीक और अशरफ की हत्या के कारण देर शाम तक कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था का पुलिस अधिकारियों ने जायजा भी लिया। तीनों आरोपी प्रतापगढ़ जेल में बंद थे।

अतीक के गुर्गों के खौफ के कारण तीनों को नैनी जेल से सोमवार को ही प्रतापगढ़ भेजा गया था। शूटरों को कचहरी तक लाए जाने के दौरान पूरे रास्ते चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात हैं। कचहरी छावनी में तब्दील है। जांच एजेंसियों के साथ-साथ आरएएफ और पीएसी के जवानों की भी तैनाती है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH