RegionalTop News

प्रशांत किशोर ने किया बड़ा ऐलान, कहा – सरकार बनने पर 60 साल से ज्यादा की उम्र के लोगों को 2 हजार रुपए पेंशन देंगे

बेगूसराय । जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार के बेगूसराय में बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा, ‘नीतीश कुमार पेंशन के नाम पर 400 रुपए दे रहे हैं। अगर कोई भिखारी सड़क पर भीख मांगता है तो उसे भी 400 रुपए महीने से ज्यादा मिलते होंगे। महंगाई के इस दौर में वो 400 रुपए दे रहे हैं। इसलिए तय हुआ कि छठ के बाद जब जनता की सरकार बनेगी तो दिसंबर 2025 से 60 साल से ज़्यादा उम्र के हर पुरुष और महिला को 2000 रुपए पेंशन ज़रूर दी जाएगी।

प्रशांत किशोर ने कहा, ‘इस बार जब बिहार के लोग छठ पर घर आएंगे तो प्रशांत किशोर का वादा है कि 10-12 हजार रुपए के लिए तुम्हें दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा। दूसरा संकल्प ये है कि अगर जनता की सरकार बनी तो जिसकी उम्र 60 साल से ज्यादा है, उसे 2 हजार रुपए पेंशन देंगे। प्रशांत किशोर ने कहा, ‘जीवन तब सुधरेगा, जब आपके बच्चों के लिए पढ़ने की व्यवस्था हो। जब तक बच्चे पढ़ेंगे नहीं, तब तक आप गरीबी से नहीं निकल सकते। हर गरीब को ये सुविधा होगी कि आप अपने बच्चे को प्राइवेट स्कूल में पढ़ाएं। इसकी फीस सरकार भरेगी

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH