NationalTop News

दिल्ली से रहस्यमयी ढंग से लापता हुए प्रशांत सिंह, मदद की गुहार लगाने के बाद बंद हो गया फोन

नई दिल्ली: दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र के रहने वाले प्रशांत सिंह रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। परिजनों के अनुसार, प्रशांत बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे अपने घर सेक्टर-23, रोहिणी से आधिकारिक कार्य के लिए रोहिणी सेक्टर-11 और पीतमपुरा गए थे। परिजनों का कहना है कि रात करीब 9:03 बजे प्रशांत ने फोन कर बताया कि उन्हें देर हो जाएगी, क्योंकि वे रोहिणी सेक्टर-28 में एक बुजुर्ग दंपति को छोड़ने जा रहे हैं। इसके लगभग 5 मिनट बाद उन्होंने दोबारा फोन किया। इस बार वे दर्द में थे और मदद की गुहार लगा रहे थे। यह कॉल महज 8 सेकंड तक चली और फिर अचानक कट गई। इसके बाद से उनका मोबाइल फोन बंद है।

Prashant-FIR.pdf

 

परिजनों के मुताबिक, घटना के लगभग दो घंटे बाद उनकी कार (नंबर: DL9CBH8289) रोहिणी सेक्टर-27 के पास मिली, लेकिन प्रशांत का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। घटना को 36 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन प्रशांत सिंह का कोई पता नहीं चल सका है। परिजन लगातार उनकी तलाश में जुटे हैं और पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। यदि किसी व्यक्ति को प्रशांत सिंह के बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो तत्काल स्थानीय पुलिस या उनके परिजनों से संपर्क करने की अपील की गई है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH