addhyatamTop News

संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, की आध्यात्मिक चर्चा

द्रौपदी मुर्मू इन दिनों मथुरा दौरे पर हैं। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने वृंदावन स्थित श्रीहित राधा केलि कुंज आश्रम पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज से भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया। आश्रम में राष्ट्रपति का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया, जहां भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

इस दौरान राष्ट्रपति और संत के बीच एकांत में बातचीत भी हुई। जानकारी के अनुसार, चर्चा के केंद्र में अध्यात्म, सेवा और जनकल्याण जैसे विषय रहे। राष्ट्रपति ने संत के सरल जीवन और उनके आध्यात्मिक विचारों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। मथुरा प्रवास के दौरान राष्ट्रपति ने विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की और आध्यात्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने आश्रम में संत के प्रवचन भी सुने और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। संत ने ‘राधे-राधे’ कहकर उनका अभिवादन स्वीकार किया।

इससे पहले राष्ट्रपति ने अयोध्या पहुंचकर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन किया। वहां उन्होंने विशेष धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया और रामलला के समक्ष देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। राष्ट्रपति के इस दौरे को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH