Top NewsUttar Pradesh

यूपी के बरेली में आज मौजूद रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, IVRI के 11वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लेंगी भाग

बरेली। बरेली आज इतिहास के एक स्वर्णिम पल का साक्षी बनने जा रहा है। देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज सोमवार, 30 जून को बरेली पहुंचेंगी। वे भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI) के 11वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी।

इस गरिमामयी समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, तथा झारखंड के गवर्नर और बरेली के पूर्व सांसद संतोष गंगवार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

IVRI के 11वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति 24 मेधावी छात्रों को स्वर्ण पदक प्रदान करेंगी, जबकि कुल 576 छात्रों को स्नातक और पीएचडी की उपाधियाँ प्रदान की जाएंगी। यह दीक्षांत समारोह न केवल संस्थान के लिए, बल्कि बरेली के लिए भी गौरवपूर्ण अवसर है, क्योंकि यह पहली बार है जब देश की राष्ट्रपति स्वयं इस समारोह में शामिल हो रही हैं।

राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए बरेली पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत तैनात हैं:

5 SP
9 ADSP
18 CO
55 निरीक्षक
250 उपनिरीक्षक
300 महिला कांस्टेबल
700 पुरुष हेड कांस्टेबल
PAC की 4 कंपनियां
इसके अलावा, खुफिया एजेंसियाँ, बॉम्ब स्क्वॉड, और डॉग स्क्वॉड भी तैनात किए गए हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH