नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दूसरी बार विवाह के बंधन में बंध गए हैं। 48 वर्षीय भगवंत मान ने डॉक्टर गुरप्रीत कौर से शादी की। उनकी शादी की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीरों में आप सांसद राघव चड्ढा और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल भी नजर आ रहे हैं।
गोल्डन सेरवानी में भगवंत मान और सुर्ख लाल रंग के दुल्हन के जोड़े में भगवंत मान की दूसरी पत्नी भी बेहद खूबसूरत नज़र आ रही थीं। भगवंत मान की शादी हरियाणा के कुरूक्षेत्र जिले की रहने वाली डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ हुआ। यह शादी उनके सरकारी बंगले में हुई। दरअसल, 48 साल के भगवंत मान का उनकी पत्नी के साथ 2015 में तलाक हो गया था। उनके दो बच्चे हैं।
भगवंत मान की पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर का निक नेम गोपी है और वे पेहवा कस्वे की रहनेवाली हैं और पेशे से डॉक्टर हैं। गुरप्रीत अपनी तीन बहनों में सबसे छोटी हैं। गुरप्रीत कौर के पिता इंद्रजीत सिंह के पास कनाडा की नागरिकता है, जबकि उनकी माता हरजिंदर कौर हाउस वाइफ हैं।




