RegionalTop News

पंजाब में बढ़ती ठंड और धुंध के कारण स्कूलों की छुट्टियां 13 जनवरी तक बढ़ाईं गईं

पंजाब में मौसम की बिगड़ती स्थिति के बीच राज्य सरकार ने स्कूलों की छुट्टियां 13 जनवरी तक बढ़ा दी हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी, एडिड, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। स्कूल 14 जनवरी से सामान्य समयानुसार खुलेंगे।

पहले प्रदेश में 1 से 7 जनवरी तक स्कूल बंद थे, लेकिन लगातार बढ़ती ठंड और घनी धुंध को देखते हुए सरकार ने छुट्टियों में विस्तार किया। पिछले एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान लगातार गिरा है और सुबह-शाम विजिबिलिटी बेहद कम हो रही है। बच्चों और स्कूल स्टाफ की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह निर्णय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार लिया गया है। उन्होंने सभी स्कूल प्रबंधन से आदेशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा। मौसम विभाग ने भी चेतावनी जारी की है कि आने वाले दिनों में ठंड और धुंध और बढ़ सकती है, इसलिए बच्चों के स्कूल आना जोखिम भरा हो सकता है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH