EntertainmentTop News

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ हुई रिलीज, दर्शकों ने पहले दिन दिए शानदार रिव्यू

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई और शुरुआत से ही दर्शकों की उत्सुकता साफ नजर आई। कई फैन्स ने थिएटर से ही फिल्म की झलकियां और अपने अनुभव शेयर करते हुए बताया कि फिल्म शुरू होते ही रोंगटे खड़े हो गए। रणवीर सिंह और सारा अर्जुन की ऑन-स्क्रीन कैमिस्ट्री को दर्शकों ने खास पसंद किया है। बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी कथित रूप से कांधार हाईजैक की घटनाओं से प्रेरित दिखाई देती है। रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आए हैं। दर्शनों ने पहले हाफ, दमदार कहानी और प्रभावशाली डायलॉग्स की खूब तारीफ की है।

अक्षय खन्ना का स्वैग दर्शकों को भाया

फिल्म में जहां रणवीर सिंह अपने एक्शन से धमाल मचा रहे हैं, वहीं अक्षय खन्ना का अंदाज भी दर्शकों को खासा प्रभावित कर रहा है। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और स्वैग थिएटर में तालियां बजाने पर मजबूर कर रहे हैं। कुछ दर्शकों ने तो यहां तक कहा है कि ‘धुरंधर’ इस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो सकती है।

साल की बेहतरीन सिनेमैटिक एक्शन फिल्म

रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चा तेज है। कई यूजर्स ने ‘धुरंधर’ को साल की सबसे बेहतरीन सिनेमैटिक फिल्म बताया है। दर्शकों का मानना है कि फिल्म का एक्शन, कहानी और संवाद बेहद प्रभावशाली हैं। अधिकांश लोगों ने फिल्म को मनोरंजन से भरपूर बताया है।

फैन्स का दावा – ब्लॉकबस्टर होगी ‘धुरंधर’

दर्शकों से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रियाओं के बाद कई फैन्स ने इसे ब्लॉकबस्टर करार दिया है। रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग के साथ आर. माधवन का प्रदर्शन भी लोगों को प्रभावित कर रहा है। फैन्स ने एक्स पर लिखा कि ‘धुरंधर’ जरूर देखने लायक फिल्म है और बॉक्स ऑफिस पर बड़ा कमाल कर सकती है।

ओटीटी पर आएगी नेटफ्लिक्स पर

सिनेमाघरों में रिलीज के बाद ‘धुरंधर’ नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी। पहले दिन मिली शानदार प्रतिक्रिया के आधार पर माना जा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत करेगी। यह फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज की जा रही है और अपनी कहानी व संवादों को लेकर पहले से ही सुर्खियां बटोर रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH