City NewsTop NewsUttar Pradesh

लखनऊ में जोमैटो के दलित डिलीवरी बॉय के हाथों आर्डर लेने से किया मना, पिटाई के बाद मुंह पर थूका

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक शख्स ने जोमैटो फूड डिलीवरी ब्वॉय की जाति पूछकर उससे खाना लेने से इनकार कर दिया। उसे गाली दी और मारपीट भी की। यही नहीं, शख्स ने उसके मुंह पर थूका भी। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लखनऊ में रहने वाले आशियाना निवासी डिलीवरी ब्वॉय विनीत रावत जोमौटो की फूड डिलीवरी का काम करते हैं। रोज की तरह वो रविवार को भी फ़ूड डिलीवरी कर रहे थे। इस बीच आशियाना के ही सेक्टर एच निवासी अजय सिंह ने अपने लिए खाना ऑर्डर किया जिसकी डिलीवरी देने के लिए विनीत उनके घर पहुंचे। यहां विनीत से अजय और उसके साथियों ने जाति पूछी। जिसके बाद विनीत ने बताया कि वो दलित हैं। इसपर खाना ऑर्डर करने वाले अजय सिंह और उनके साथी भड़क गए। उन दबंगों ने डिलीवरी ब्वॉय के साथ कथित तौर पर मारपीट भी की।

डिलीवरी ब्वॉय ने मारपीट के बाद इसकी पुलिस के यहां इसकी शिकायत की। पीड़ित में आशियाना थाने में दो नामजद और 12 अज्ञात अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दरज कराई है। जिसके बताया गया है कि डिलीवरी ब्वाय को जातिसूचक गालियां दी गईं और उसे बेरहमी से पीटा गया और उसके मुंह पर थूका गया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH