Regional

सॉरी डैडी लिखकर शख्स ने की आत्महत्या, पत्नी की प्रताड़ना से था परेशान

हुबली। कर्नाटक के हुबली जिले में पत्नी की उत्पीड़न से तंग आकर एक शख्स ने आत्महत्या कर ली। मौत को गले लगाने से पहले शख्स ने एक सुसाइड नोट भी लिखा जिसमें उसने अपनी पत्नी पिंकी पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अपने पिता से माफी मांगी है और लिखा है-सॉरी डैडी, वो मेरी मौत चाहती है।

पीटर एक निजी कंपनी में काम करता था और अपने वैवाहिक जीवन में उपजे कलह से परेशान था जिससे उसने जान दे दी। पीटर की मौत से आहत उसके परिवार ने पिंकी पर गंभीर आरोप लगाए हैं, कि उसकी पत्नी उसे मानसिक और भावनात्मक रूप से प्रताड़ित करती थी। परिवार के अनुसार, पिंकी ने पीटर से तलाक के लिए अर्जी दी थी और गुजारा भत्ता के रूप में 20 लाख रुपये की मांग कर रही थी। पीटर और पिंकी लगभग आठ महीने से अलग रह रहे थे लेकिन उनके बीच का रिश्ता बद से बदतर स्थिति तक पहुंच गया था।

पीटर ने अपने सुसाइड नोट में लिखा, ‘डैडी, आई एम सॉरी’, फिर उसने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। पीटर ने सुसाइड नोट में आरोप लगाया कि मेरी पत्नी पिंकी मुझे मार देना चाहती है। ‘मैं अपनी पत्नी के टॉर्चर के कारण आत्महत्या कर रहा हूं।’ पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद कर लिया है।

पीटर की मौत से दुखी उसके पिता ने कहा, ‘मेरे बेटे की मौत उसकी पत्नी के कारण हुई है। वह सुबह सात बजे घर से निकल जाती थी और रात को सात बजे के बाद घर वापस आती थी और जब उससे पूछा जाता था कि वह देर से क्यों आती है, तो उल्टा आरोप लगाती थी कि हम उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। उनके तलाक का मामला कोर्ट में है। उसने 20 लाख रुपये मुआवजे की मांग की थी, जिससे वह डिप्रेशन में था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH