City NewsRegional

प्रयागराज : बीजेपी नेता अजय शर्मा को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

प्रयागराज। प्रयागराज में भाजपा नेता व किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष अजय शर्मा को पराधियों ने गोली मार दी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके कंधे और पेट में गोली लगी है।

पुलिस ने बताया कि भाजपा नेता अजय शर्मा को सोमवार की देर रात बदमाशों ने उस वक्त गोली मारकर घायल कर दिया जब वे किसी काम से बाहर निकले थे। बदमाशों ने गोली उनके पेट व कंधे पर मारी है। भाजपा नेता पर कुल आठ गोली दागी गई हैं। फिलहाल, उनका जनपद के एसआरएन अस्पताल में इलाज चल रहा है।

प्रयागराज पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और शर्मा के परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों से पूछताछ की है। हालांकि, शर्मा के परिवार ने अभी तक शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH