RegionalSports

विराट की बेटी को रेप की धमकी देने वाला हैदराबाद से गिरफ्तार

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की बेटी को रेप की धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी हैदराबाद से हुई है। आरोपी का नाम रामनागेश अलिबथिनी है।

आरोपी रामनागेश सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और वह पहले फूड डिलीवरी ऐप के लिए सॉफ्टवेयर बनाने का काम करता था। बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद विराट कोहली और उनके परिवार को धमकियां मिली थीं।

ट्विटर पर एक अनजान अकाउंट से विराट कोहली और बॉलीविड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की बेटी को रेप की धमकी मिली थी। जिस अकाउंट से ट्वीट किया गया था उसे डिलीट कर दिया गया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH