नई दिल्ली। टू व्हीलर निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ने हंटर 350 को लांच कर दिया है। इसकी शुरूआती कीमत 1.5 लाख से भी कम है। इस बाइक को खासतौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है और यह एक युवा बाइक है। इसमें एक डिजिटल/एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है।

हालांकि कंपनी की अन्य बाइक्स के मुकाबले इसका व्हीलबेस छोटा है। यह अन्य रॉयल एनफील्ड बाइक्स की तुलना में ज्यादा स्पोर्टियर दिखाई देती है जिसमें एक ब्लैक आउट इंजन के साथ अन्य कई फीचर्स दिए गए हैं।

रॉयल एनफील्ड हंटर 350 को रेट्रो और मेट्रो के दो ट्रिम में उतारा गया है। रेट्रो में 17 इंच के स्पोक वाले अलॉय व्हील्स दिए गए हैं और इसमें 300 mm का फ्रंट डिस्क ब्रेक और सिंगल चैनल एबीएस के साथ रियर में एक ड्रम ब्रेक दिया गया है। इसके इंजन की बात करे तो इसमें एक 349cc का इंजन मिलता है जो 20.2 bhp की पॉवर और 27 Nm ka टॉर्क जनरेट करता है। साथ ही इसमें एक 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है.Hunter 350 में सस्पेंशन सहित नए कंपोनेंट्स का इस्तेमाल किया गया है।




